मोरबी हादसे में चीफ फायर ऑफिसर संदीप सिंह झाला सस्पेंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: loktej
गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में चीफ फायर ऑफिसर संदीप सिंह झाला को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। किसी सरकारी अफसर के खिलाफ यह पहला बड़ा एक्शन है। झाला वही अफसर हैं, जिन्होंने पुल की मरम्मत करने वाली ओरेवा कंपनी पर आरोप लगाए थे। झाला ने कहा कि ओरेवा ने प्रशासन को सूचना दिए बिना ही लोगों को पुल पर जाने की इजाजत दी थी।
