पति को साथ नहीं ले जाने पर स्पेन से पाकिस्तान आईं दो बहनों का मर्डर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तान में स्पेन की दो बहनों के कत्ल का मुद्दा गर्माया हुआ है। कातिलों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बहनें पाकिस्तानी मूल की स्पेनिश नागरिक थीं। शुक्रवार को उनकी लाशें घर में मिलीं। ससुराल पक्ष के 6 लोग गिरफ्तार किए गए। दोनों बहने अपने-अपने शौहरों को साथ नहीं ले जाना चाहती थीं। वो चाहती थीं कि शादी भले ही जबरिया हो गई हो, लेकिन अब उन्हें तलाक मिले। इसलिए उनका मर्डर किया गया।
