म्यूजिशियन का चोरी हुआ ट्रेन में 2 करोड़ रुपये का वायलिन, फिर 10 दिन बाद मिल गया सही सलामत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोचिए अगर ट्रेन में एक छोटा सा सामान भी खो जाए तो वापस मिलने की उम्मीद नहीं होती है लेकिन ब्रिटेन के एक म्यूजिशियन को अपना चोरी हुआ बेशकीमती वायलिन 10 दिन बाद सही सलामत मिल गया है. दरअसल 22 अक्टूबर को दक्षिणी लंदन में ट्रेन यात्रा के दौरान संगीतकार स्टीफन मॉरिस का 2.28 करोड़ रुपये का वायलिन गुम हो गया था लेकिन शुक्रवार को बेकेनहम ट्रेन स्टेशन के एक सुपरमार्केट की कार पार्किंग में चोर ने उसे वापस लौटा दिया.
