x

सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मुस्लिम छात्रावास और हॉलैंड हॉल के छात्र भिड़े

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

कर्नलगंज में दो छात्रों के बीच मारपीट के बाद हॉस्टलर्स में भिड़ंत हो गई, जिस पर जमकर बवाल हुआ। हॉलैंड हॉल और मुस्लिम बोर्डिंग के छात्रों ने एक-दूसर पर मारपीट का आरोप लगाया। मारपीट का आरोप लगाते हुए हॉलैंड हॉल के छात्र मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के भीतर घुसे तो उन पर पथराव किया गया। जिससे वहां तनाव फैल गया। सीओ कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तब मामला शांत हुआ।