मुस्लिम युवक बना सीएम योगी का जबरा फैन, सीने पर गुदवाया टैटू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अलीगंज तहसील क्षेत्र के कस्बा सराय अगहत निवासी यामीन सिद्दीकी प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी के जबरदस्त फैन हैं। उन्होंने अपने सीने पर सीएम का टैटू गुदवा लिया है। उनकी तमन्ना है कि वो मुख्यमंत्री से मिलकर ये टैटू उन्हें दिखाएं। बता दें कि यामीन कस्बे में ही जूते-चप्पल की दुकान करते हैं। लगातार सीएम योगी के भाषण और वीडियो देखने व सुनने से वह उनसे खूब प्रभावित हुआ है।
