समुद्र में मिले रहस्यमयी छेद, हैरान वैज्ञानिकों ने एलियन पर जताया शक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अटलांटिक महासागर में सतह से नीचे समुद्र तल में अज्ञात और कई रहस्यमयी छेद खोजे हैं। महासागर में सतह से 2.7 किलोमीटर नीचे समुद्रतल में इन छेद को देखकर वैज्ञानिक हैरान हैं। खोजे गए ये सभी छेद एक सीधी रेखा में हैं जिसे देखकर वैज्ञानिकों ने एलियन पर शक जताया है। अमेरिका के नेशनल ओसेनिक एंड ऐट्मस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट की हैं।
