रहस्यमयी समुद्री जीव 'Blue Goo' ने वैज्ञानिकों को किया हैरान, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
समुद्र में बहुत-सी चीजें छिपी हैं, जो आज भी इंसानों की समझ से बाहर हैं। अटलांटिक में हाल ही में एक अभियान में, एनओएए ओशन एक्सप्लोरेशन के वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमय समुद्री क्रेटर पाया। सॉफ्टबॉल की तरह दिखने वाले विचित्र जानवर "Blue Goo" ने शोधकर्ताओं को चौंका कर रख दिया है। शोधकर्ताओं ने अनुमान जताया है कि यह विचित्र प्राणी नरम मूंगा, स्पंज या ट्यूनिकेट्स की तरह हो सकता है।
