नगालैंड फायरिंग मामला: फॉरेंसिक नतीजे मिलने के बाद एसआईटी कोर्ट में पेश करेगी फाइनल रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nenow
4 और 5 दिसंबर 2021 को नागालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों द्वारा 14 नागरिकों की हत्या की जांच के लिए नगालैंड सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत को फाइनल रिपोर्ट सौंपेगी। नगालैंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप तमगडगे ने हाल ही में बताया है कि 85 नागरिकों और 37 सुरक्षाकर्मियों की जांच की गई है। इसमें सेना के 31 जवान भी शामिल हैं।
