आज टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल करेगा नगालैंड के हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: janta se rishta
नगालैंड में हुई हिंसा को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष की कई पार्टियां जहां इस घटना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है वहीं तृणमूल कांग्रेस अपने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आज हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेगी। नगालैंड के मोन जिले के तिरु इलाके में रविवार रात सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कम से कम 1 जवान समेत 14 लोगों की मौत हो गई।
