x

राज्यपाल की सहमति के बिना रिहा होना चाहती है नलिनी, दोबारा पहुंची हाई कोर्ट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रही नलिनी श्रीहरन तमिलनाडु के राज्यपाल की सहमति के बिना जेल से रिहा होना चाहती है। इसके लिए उसने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उसने हाई कोर्ट से सभी अभियुक्तों को रिहा करने की राज्य सरकार की पहले की सिफारिश पर राज्यपाल द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को असंवैधानिक घोषित करने की भी मांग की है।