कुतुब मीनार परिसर में अब नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Quora
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने साफ कर दिया है कि कुतुब मीनार परिसर में अब नमाज नहीं पढ़ी जा सकेगी। एएसआई ने इसे नॉन लिविंग मॉन्यूमेंट माना है। एएसआई के मुताबिक, देशभर में काफी नॉन लिविंग मॉन्यूमेंट हैं, जहां पूजा-पाठ या नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद, कुतुब मीनार परिसर में नमाज पढ़ी जा रही थी। एएसआई के आदेश के बाद अब पांच दिन से यहां नमाज बंद है।
