अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पहले मुख्य तकनीकी अधिकारी बने नंद मूलचंदानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में भारतीय मूल के आईटी विशेषज्ञ नंद मूलचंदानी को केंद्रीय खुफिया एजेंसी का पहला मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया है। सीआईए के निदेशक विलियम जे बर्न्स ने नंद मूलचंदानी की नियुक्ति की। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी। सीआईए के मुताबिक, मूलचंदानी के पास सिलिकॉन वैली में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। नंद की स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई है।
