श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट पूरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज गुरुवार को नार्को टेस्ट हुआ। आफताब को नार्को टेस्ट के बाद ऑब्जरवेशन में रखा। रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में करीब दो घंटे तक आफताब का नार्को टेस्ट चला। रिपोर्ट का इंतजार रहा है। नार्को टेस्ट से पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिलेंगी। टेस्ट के दौरान अंबेडकर अस्पताल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।