नरेंद्र गिरि सुसाइड: वीडियोग्राफी के बीच 5 डॉक्टर्स आज करेंगे पोस्टमार्टम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम आज पांच डॉक्टर करेंगे। इसके लिए पैनल गठित हुआ। जिसमें दो विशेषज्ञ एमएलएन मेडिकल कॉलेज, दो डॉक्टर जिला अस्पताल और सीएमओ के अधीन तैनात एक डॉक्टर को शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम पैनल के सभी चिकित्सकों के नाम गुप्त रखे गए हैं। सभी को पोस्टमार्टम के एक घंटे पहले बुलाया जाएगा। रिपोर्ट मौके पर ही सील की जाएगी।
