नासा ने दिल्ली पर छाए धुंंध का कारण खेतों में 'फायर एक्टिविटी' को बताया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
नासा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें दिल्ली इन दिनों जिस धुएं की मोटी परतों में लिपटी है उसके पीछे की वजह बताई गई है। नासा के मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर में रिसर्च एसोसिएशन के वैज्ञानिक पवन गुप्ता ने आग की गतिविधियों में इजाफे पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि एक दिन में खेत में पराली जलाने जैसी घटना से करीब 2 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हुए।
