नासा ने आकाशगंगा के बाहर खोजा नया ग्रह, अब तक खोजे गए 4 हजार एक्सोप्लैनेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: independent
हमारी आकाशगंगा के बाहर नासा ने एक नया ग्रह खोजा है। ये नया ग्रह हमारी आकाशगंगा से 2 करोड़ 80 लाख प्रकाश वर्ष दूर है। ग्रह को चंद्र एक्स-रे टेलीस्कोप के जरिये खोजा गया। यह ग्रह मेसियर 51 आकाशगंगा में स्थित है। यह ग्रह एक तारे की परिक्रमा के दौरान दूसरे तारों की रोशनी को रोक देता है। बता दें कि अब तक चार हजार एक्सोप्लैनेट खोजे जा चुके हैं।
