इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर ने सफलतापूर्वक मंगल पर काटी अपनी पहली सर्द रात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nasa
नासा के इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर ने सफलतापूर्वक लाल ग्रह पर अपनी पहली सर्द रात काटी। मंगल ग्रह की रात बेहद सर्द भरी होती है। यहां के सतह का तापमान -90°C तक गिर सकता है। इस हेलिकॉप्टर को मार्स पर्सिवियरेंस रोवर के पेट के नीचे कवर करके लाल ग्रह पर भेजा गया था। ये कंगारुओं के बच्चों की तरह रोवर के पेट में छिपा था। ये नासा के लिए बड़ी सफलता है।
