डॉक्टर्स के सम्मान में आज मनाया जा रहा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, देश की पहली महिला डॉक्टर की कहानी है काफी रोचक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NBT
आनंदीबाई जोशी देश की पहली महिला डॉक्टर थीं। 14 साल की उम्र में वो मां बनीं लेकिन 10 दिन बाद ही बच्चे की मौत हुई। उसके बाद उनकी मांग पर उनके पति गोपाल राव ने उन्हें डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए पेंसिल्वेनिया के महिला मेडिकल कॉलेज भेजा। 19 साल की उम्र में उन्होंने एमडी की डिग्री हासिल की। प्रैक्टिस के दौरान उन्हें टीबी हो गई और 22 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
