डोडा में बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, मलबे में फंसे वाहन, कई घर दबे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
आज सुबह करीब 4 बजे जम्मू-कश्मीर में डोडा गुंटी वन में बादल फटने से ठठरी कस्बे में बाढ़ आई। किसी की मृत्यु की खबर नहीं है। बादल फटने से कई वाहन मिट्टी में धंसे और हाईवे भी बंद हुए, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। बादल फटने से अचानक पानी की तेज धार पहाड़ से नीचे की ओर आई, जिस कारण ठठरी कस्बे में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
