क्राइस्टचर्च हमले के पीड़ितों को याद करने के लिए इस दिन मनाया जाएगा राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च हमले की अमानवीय त्रासदी में मारे गए लोगों को याद करने के लिए पूरे देश में 29 मार्च को राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. रविवार को PMO ने यह घोषणा की है. यह कार्यक्रम क्राइस्टचर्च में मनाया जाएगा. न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि यह दिवस दुनियाभर के लोगों को एक साथ आकर आतंकवादी हमले के पीड़ितों को सम्मान देने का अवसर मुहैया कराएगा.
