राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020: यूपी टॉप पर, राजस्थान दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जलशक्ति मंत्रालय ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 घोषित किए। जिसमें टॉप पर रहे यूपी ने सर्वाधिक अवॉर्ड अपने नाम किए। उसके बाद दूसरे स्थान पर राजस्थान और तीसरे पर तमिलनाडु रहा। मंत्रालय अलग-अलग श्रेणी में 57 पुरस्कार देता है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को जल संरक्षण और जल के किफायती उपयोग के लिए लगातार दूसरे साल पुरस्कृत किया गया। 2018 में इन पुरस्कारों की शुरुआत की गई थी।
