नाटो ने कहा- दोनबास को मुक्त करा लेगा यूक्रेन; रूस का दावा- जल्द होंगे कामयाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BBC
रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मितयोल्किन शहर रूस के नियंत्रण में है। यूक्रेनी सेना ने भी इसकी पुष्टि की। वहीं, लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने सेवेरोदोनेस्क पर रूसी कब्जे के दावे को खारिज करते हुए कहा, "यूक्रेनी सेना रूस को अभी-भी टक्कर दे रही है।" इस दौरान नाटो ने दावा किया है कि युद्ध कई साल चल सकता है और यूक्रेन जल्द ही दोनबास को रूसी कब्जे से मुक्त करा लेगा।
