x

नवीन पटनायक ने की जवाद तूफान से प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Kalinga tv

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने जवाद तूफान से प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पटनायक ने 507 करोड़ रुपए का राहत पैकैज जारी किया। जहां आम, काजू, नारियल जैसी सभी मौसमी फसलों की खेती की जाती है, वहां सरकार प्रति हेक्टेयर 18,000 रुपये देगी। दैनिक फसल के नुकसान के लिए 2,000 रुपये और अन्य फसलों के लिए 1,000 रुपये की न्यूनतम इनपुट सब्सिडी दी जाएगी।