नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में फंसे तीन जहाजों को बचाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amarujala
भारतीय नौसेना जहाज 'खंजर' ने बंगाल की खाड़ी से 36 मछुआरों का रेस्क्यू किया। ये सभी मछुआरे तमिलनाडु तट से 130 मील दूर समुद्र में फंस गए थे। मछुआरे तीन मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर सवार थे। आईएनएस खंजर की 30 घंटे चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में इन मछुआरों को सुरक्षित बचाया। खराब मौसम की वजह से, बिना ईंधन, सामान और इंजन खराब होने के कारण वे समुद्र में फंसे थे।
