नवादा के SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया लॉकअप में बंद, लापरवाही का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बिहार के नवादा जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) ने पांच पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया। इसका वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है और पुलिस एसोसिएशन ने SP के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, SP डॉ गौरव मंगला और मामले से संबंधित थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने ऐसी घटना से इनकार किया है।