लातेहार में नक्सलियों का बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने लातेहार जिले के बुद्ध पहाड़ इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। आईईडी, प्रेशर आईईडी और हथगोले और विस्फोटक मिले। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह कामयाबी मिली। यह हथियार पुलिस से ही लूटे गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि बूढ़ा पहाड़ के इलाके में माओवादियों के द्वारा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छुपाकर रखे गए हैं।
