समीर वानखेड़े आज 'जाति प्रमाण-पत्र' जांच समिति के समक्ष होंगे पेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
धर्म-जाति विवाद मामले में फंसे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को आज मुंबई जिला 'जाति प्रमाण-पत्र' जांच समिति के समक्ष पेश होना है और खुद के खिलाफ लगे आरोपों का जवाब भी देना होगा। उन्हें अपने 'जाति प्रमाण-पत्र' की सच्चाई बतानी होगी। दरअसल, भीम आर्मी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अशोक कांबले की शिकायत के आधार पर आयोग ने पिछले महीने के अंत में समीर के खिलाफ समन जारी किया था।
