पश्चिम बंगाल: बोर्ड परीक्षाओं के कारण सात जिलों में बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सात जिलों के कुछ हिस्सों में 7 से 16 मार्च तक इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, राज्य सरकार के आदेश में कहा गया है कि इन इलाकों में माध्यमिक परीक्षाओं के मद्देनजर इन तारीखों को गैरकानूनी गतिविधियां होने की आशंका हैं। माना जा रहा है कि ऐसा करने से नकल और पेपर लीक होने से रोकने में मदद मिलेगी।