नीट पीजी काउंसलिंग में देरी, दिल्ली के अस्पतालों में आज से डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नीट पीजी काउंसलिंग में देरी के चलते दिल्ली के अस्पतालों में आज से डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों ने समर्थन देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल नहीं होने की घोषणा की। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के अलावा डीडीयू, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, आरएमएल अस्पताल, लोकनायक, जीटीबी सहित कई अस्पतालों में हड़ताल होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कुछ अस्पतालों में आरडीए ने देर रात तक फैसला नहीं लिया है।
