नेपाली सेना ने ढूंढा लापता विमान का मलबा, 4 भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार, शवों की पहचान मुश्किल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
नेपाली सेना ने एक हेलिकॉप्टर के जरिए आज सुबह मुस्तांग जिले के सैनोसवेयर में लापता विमान का मलबा ढूंढ निकाला। हादसे का शिकार हुए नेपाल की 'तारा एयर' के ट्विन ऑटर 9एन-एईटी विमान में कुल 22 लोग सवार थे। जिनमें से 4 भारतीय थे। कुछ शवों की पहचान मुश्किल हुई। विमान रविवार को पहाड़ी जिले में लापता होने के बाद मुस्तांग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
