नरकटियागंज में नेपाली अतिक्रमणकारियों ने गाड़े धार्मिक झंडे, खाली कराई गई जमीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हालिया बिहार से सटी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो मेंस लैंड पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज के भिखनाठोरी में नेपाली अतिक्रमणकारियों ने इस जमीन पर कब्जे के इरादे से तारबंदी कर धार्मिक झंडे लगाए थे। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने जमीन को मुक्त कराया। बता दें यह जमीन भारत के भिखनाठोरी से व नेपाल के सीताखोला के पास है।
