नेपाली शेरपा महिला ने एवरेस्ट को 10 बार फतह कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: inews
48 वर्षीय नेपाली शेरपा महिला लक्पा ने एवरेस्ट को सर्वाधिक 10 बार फतह करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। लक्पा शेरपा और कई अन्य पर्वतारोहियों को 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचने के लिए अनुकूल मौसम का फायदा मिला। बता दें लक्पा के अलावा, एक अन्य नेपाली शेरपा गाइड, कामी रीटा शनिवार को 26वीं बार शिखर पर पहुंचे। उन्होंने भी एवरेस्ट की सबसे अधिक चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।
