भांजे अली शाह पारकर ने दी जानकारी, कराची में है दाऊद इब्राहिम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच जारी है। इस बीच सामने आया कि दाऊद कराची में है। जानकारी हसीना पारकर के बेटे और अंडरवर्ल्ड डॉन के भांजे अली शाह पारकर ने ईडी को दी है। अली शाह पारकर ने साफ किया कि वह और उसका परिवार दाऊद के संपर्क में नहीं है। दाऊद की पत्नी महजबीन ही अपनी तरफ से संपर्क करती है।
