नेटफ्लिक्स की 'कथल' की आधिकारिक घोषणा, सामने आया सान्या मल्होत्रा का लुक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
नेटफ्लिक्स ने फिल्म 'कथल' की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसमें सान्या मल्होत्रा और अनंत जोशी अभिनय करते दिखेंगे। इस फिल्म का पहला प्रोमो सान्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, "लापता कातिल- कथल की तलाश जारी है। कहीं आपने उन्हें देखा? ढूंढने आ रहे हैं हम इंस्पेक्टर महिमा। नेटफ्लिक्स पर जल्द आ रही है कथल।" कथल 'यशवर्धन मिश्रा' के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म है।
