बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू बेस कैंप से रवाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily Excelsior
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के चलते हजारों श्रद्धालुओं की जान फंसी हुई है। वहीं, 13 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की हिम्मत में कोई कमी नहीं आई है। इस कड़ी में बीती रात भी अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू बेस कैंप से कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस शिविरों के लिए रवाना हो गया है।
