सामने आई Tokyo Olympics की नई तारीख, 23 जुलाई 2021 से होंगे शुरू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस के चलते एक साल के लिए टाल दिए गए टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है। टोक्यो ओलंपिक के आयोजनकर्ताओं ने बताया, 'अब 23 जुलाई 2021 को ओपनिंग सेरेमनी और समापन समारोह आठ अगस्त 2021 को होंगे। वहीं पैरालंपिक खेल 24 अगस्त 2021 से पांच सितंबर 2021 के बीच होंगे। साथ ही इन खेलों को टोक्यो 2020 के नाम से ही पहचाना जाएगा।