न्यू मैक्सिको के जंगल में लगी आग आपदा घोषित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AP News
न्यू मैक्सिको के जंगल में लगी आग को राष्ट्रपति बाइडेन ने आपदा घोषित किया। इस आग को बुझाने में एक हजार से ज्यादा लोग जुटे हैं। राज्य की गवर्नर मिशेल लुजान ग्रिशम के मुताबिक, करीब 6,000 लोगों को पलायन करना पड़ा है। दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका के पर्वतीय राज्य में तेज हवाओं के कारण आग कल बहुत तेजी से पूर्व में लास वेगास और दक्षिण में गैलिनास कैन्यन तक फैल गई थी।
