देश में प्लास्टिक पैकेजिंग कचरे के निस्तारण के लिए नए नियम लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के मकसद से केंद्र सरकार ने देश में प्लास्टिक पैकेजिंग अवशेष प्रबंधन नियमों को बुधवार को नए सिरे से अधिसूचित किया। जिसके तहत प्लास्टिक अवशेष प्रबंधन के लिए उत्पादकों, आयातकों, ब्रांड मालिकों, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ-साथ राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को निर्धारित किया गया है। इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
