मेट्रोपोलिटन म्यूजियम मिस्त्र को लौटाएगा लूटा हुआ सुनहरा ताबूत, खरीदा था 28 करोड़ रुपये में
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Navbharat Times
पिछले साल करीब 28 करोड़ रुपये का पुराना सुनहरा ताबूत खरीदकर चर्चा में आए मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने इसे अब मिस्त्र को वापस लौटाने का फैसला लिया है. दरअसल, MET ने इस बात को मान लिया है कि ईसापूर्व की पहली शताब्दी का यह ताबूत असल में मिस्त्र से चोरी करके अमेरिका लाया गया था. म्यूजियम अधिकारी ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होने इसे 2017 में पेरिस के आर्ट डीलर से खरीदा था, जिसने विश्वास दिलाया था कि ताबूत को कानूनी तरीके से मिस्त्र से लाया गया है.
