न्यूजीलैंड के किसानों को भरना पड़ेगा जुर्माना, अगर गाय या भेड़ों ने ली डकारें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news all auction
किसानों की भेड़ या गाय डकारती है, तो न्यूजीलैंड सरकार मिथेन गैस के उत्सर्जन के लिए उनसे हर बार पैसे वसूलेगी। कानून अगर बना तो न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश होगा जहां किसानों से उनके पशुओं के उत्सर्जन के लिए पैसे लिए जाएंगे। 50 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड में 1 करोड़ मवेशी और 2.6 करोड़ भेड़ें हैं। 2025 से किसानों को अपने गैस उत्सर्जन के लिए टैक्स देना होगा।
