एनजीटी ने नोएडा प्राधिकरण और दिल्ली जल बोर्ड पर ठोका 150 करोड़ रुपए का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कई आदेशों के बावजूद सीवेज का दूषित पानी बहाकर यमुना नदी को प्रदूषित किए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए नोएडा प्राधिकरण और दिल्ली जल बोर्ड पर 150 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। बता दें एनजीटी ने तय मानक के अनुसार, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट काम नहीं करने और दूषित पानी नोएडा के कोंडली ड्रेन के जरिए यमुना नदी में बहाने के लिए यह जुर्माना लगाया है।
