NIA ने हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे शकील को किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
NIA ने गुरुवार को श्रीनगर से हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को गिरफ्तार किया। सैयद शकील अहमद से बाकी पूछताछ दिल्ली लाकर की जाएगी। ये गिरफ्तारी आतंकी फंडिंग के मामले में की गई है। NIA को गिरफ्तारी के दौरान हुई छापेमारी में कई दस्तावेज भी मिले। इसी के आधार पर पेशे से लैब टेक्नीशियन शकील को गिरफ्तार किया गया। वहीं सैयद शकील अहमद ने 2011 के टेरर फंडिंग मामले में जांच एजेंसी NIA को कोई भी जानकारी नहीं दी।
