जैश के टॉप कमांडर के घर NIA की छापेमारी, कार्रवाई जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पुलवामा जिले के दक्षिणी इलाकों में NIA ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ कई जगह पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक NIA ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर जाहिद शेख के दक्षिण कश्मीर स्थित घर पर भी छापेमारी की। इसके अलावा पुलिस द्वारा काकापोरा और कसबायर में भी छापेमारी की गई। बता दें पुलिस ने कुछ दिन पहले पुलवामा से आतंकी संगठन जैश कमांडर के भाई को गिरफ्तार किया था।