एनआईए ने कश्मीर में 11 स्थानों पर छापेमारी की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते दिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कश्मीर में 11 स्थानों पर छापेमारी की। श्रीनगर में 6, बारामुला में 2 तथा अवंतिपोरा, बडगाम व कुलगाम जिले में एक-एक स्थान पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एजेंसी के हाथ कई सुराग लगे। डिजिटल सबूत और आपत्तिजनक सामग्री को टीम ने बरामद किया। देश में हिंसक गतिविधियों, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए रची गई साजिश के मामले में ये छापेमारी की गई।
