कन्हैया लाल मर्डर केस में उदयपुर में 9 जगहों पर एनआईए का छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उदयपुर हत्याकांड में मंगलवार को राजस्थान में 9 जगहों पर छापेमारी की। इसमें उदयपुर के कई संदिग्ध ठिकाने भी शामिल हैं। इस तलाशी अभियान के दौरान कई डिजिटल डिवाइस जब्त की गईं, जिसमें मोबाइल फोन, लैपटॉप और सिम कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा, छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद हुईं। बता दें मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
