x

जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर एनआईए की छापेमारी जारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा है। कुलगाम, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग में कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि वॉयस ऑफ हिंद और टीआरएफ से जुड़े मामलों में यह कार्रवाई भी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 'वॉयस ऑफ हिंद' पत्रिका के प्रकाशन और आईईडी की बरामदगी के संबंध में जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा है।