फ्रांस में रात में हुआ दिन जैसा नजारा, एस्टेरॉयड का वीडियो आया सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
उत्तरी फ्रांस के आसमान में रात को एक एस्टेरॉयड देखने को मिला। इसके कारण रात में दिन जैसा नजारा हो गया। कई लोगों ने इस गिरते हुए उल्कापिंड का वीडियो बना लिया। अंतर्राष्ट्रीय उल्का संगठन के अनुसार उल्कापिंड का नाम Sar2667 (CX1) है। 13 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 29 मिनट पर धरती के वायुमंडल में उल्कापिंड CX1 दाखिल हुआ। अंतर्राष्ट्रीय उल्का संगठन ने उल्कापिंड की पुष्टि की।
