निक्की यादव हत्याकांड: साहिल ने सगाई की अगली सुबह गला घोंटा, रात में रचाई शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: First India
दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस में पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल अपने परिवार की पसंद की लड़की से सगाई करके लौटा था। अगले दिन 10 फरवरी को उसने निक्की की हत्या की। दरअसल, इसी दिन साहिल की शादी होनी थी। निक्की को जब शादी के बारे में पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद साहिल ने डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया।
