नीता अंबानी चुनी गईं अमेरिका के सबसे बड़े आर्ट म्यूजियम की पहली भारतीय ट्रस्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रिलायंस फाउंडेशन की 57 वर्षीय चेयरपर्सन नीता अंबानी न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में शामिल हुईं। वे म्यूजियम की पहली भारतीय मानद ट्रस्टी बनीं। अमेरिका के सबसे बड़े आर्ट म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने ये जानकारी दी। नीता पिछले कई साल से मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम की प्रदर्शनियों को सपोर्ट कर रही हैं। बता दें 149 साल पुराने म्यूजियम में दुनिया की 5000 साल पुरानी कलाकृतियां मौजूद हैं।
