सालाना साढ़े 18 लाख बच्चे बन रहे नाइट्रोजन डाईऑक्साइड से अस्थमा के मरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पिछले 20 साल से हवा में तेजी से बढ़ा नाइट्रोजन डाईऑक्साइड प्रदूषण का जहर बच्चों का जीवन बर्बाद कर रहा है। अकेले 2019 में साढ़े 18 लाख बच्चों को इस प्रदूषण से अस्थमा हुआ था। इनमें 70 फीसदी मामले शहरों के हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों और चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना यह है कि प्रदूषित हवा से बच्चों को नुकसान पहली बार पुख्ता तौर पर सामने आया है।
